Maharashtra Elections: MNS ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, माहिम से चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे के बेटे अमित

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Oct 2024 11:07 PM

विज्ञापन

Raj Thackeray

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मध्य मुंबई की माहिम सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने मंगलवार की शाम यह घोषणा की.

विज्ञापन

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली से संदीप देशपांडे को चुनावी मैदान पर उतारा है, जहां उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से होने की संभावना है. मौजूदा विधानसभा में मनसे के एकमात्र विधायक प्रमोद पाटिल को ठाणे जिले की कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है.

MNS की पूरी सूची यहां देखें

कल्याण ग्रामीण – श्री रामू (राजू) रतन पटेल
माहीम – अमित राज ठाकरे
भांडुप पश्चिम – श्रीष गुणवंत सावंत
वर्ली – संदीप सुधाकर देशपांडे
ठाणे शहर – अविनाश जाधव
मुरबाड – संगीता चेंदवणकर
कोथरुड – किशोर शिंदे
हडपसर – साईनाथ बाबर
खडकवासला – मयुरेश रमेश वांजले
मागाठाणे – नयन प्रदीप कदम
बोरीवली – कुणाल माईणकर
दहिसर – राजेश येरुणकर
दिंडोशी – भास्कर परब
वर्सोवा – संदेश देसाई
कांदिवली पूर्व – महेश फरकासे
गोरेगांव – विरेंद्र जाधव
चारकोप – दिनेश सालवी
जोगेश्वरी पूर्व – भालचंद्र अंबुरे
विक्रोली – विश्वजीत ढोलम
घाटकोपर पश्चिम – गणेश चुक्कल
घाटकोपर पूर्व – संदीप कुलथे
चेंबूर – माऊली थोरवे
चांदिवली – महेंद्र भानुशाली
मानखुर्द-शिवाजीनगर – जगदीश खांडेकर
ऐरोली – निलेश बाणखेले
बेलापुर – गजानन काळे
मुंब्रा – कालवा – सुशांत सूर्यराव
नालासोपारा – विनोद मोरे
भिवंडी पश्चिम – मनोज गुळवी
मीरा – भाईंदर – संदीप राणे
शाहपुर – हरिश्चंद्र खांडवी
गुलागर – प्रमोद गांधी
कर्जत – जामखेड – रवींद्र कोठारी
आष्टी – कैलास दारेकर
गेवराई – सौ मयूरी बालासाहेब म्हस्के
औसा – शिवकुमार नागराळे
जलगांव शहर – अनुज पाटील
वरोरा – प्रवीण सूर
सोलापुर दक्षिण – महादेव कोगनुरे
कागल – रोहन निर्मल
तासगांव-कवठे महाकाळ – वैभव कुलकर्णी
श्रीगोंदा – संजय शेलके
हिंगणा – विजयराम किंकर
नागपुर दक्षिण – आदित्य दुरूगकर
सोलापुर शहर-उत्तर – परशुराम इंगले

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola