Maharashtra News: शिंदे मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, फडणवीस बोले- ज्यादातर होंगे राज्य मंत्री

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Oct 2022 10:27 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ज्यादातर नये मंत्री राज्य मंत्री होंगे. फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं. जिसमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के 9 और बीजेपी के 9 मंत्री हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार में बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगी. जिसमें अधिकतर मंत्री राज्य मंत्री बनेंगे. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दी.

शिंदे की टीम का होगा विस्तार, जुड़ेंगे राज्य मंत्री

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर नये मंत्री राज्य मंत्री होंगे. फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं. जिसमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के 9 और सहयोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 9 मंत्री हैं.

Also Read: Shiv Sena: चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद गरजे एकनाथ शिंदे, कहा- हम दुष्टों का नाश करने वाली तलवार बनेंगे

महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में हो सकते हैं 43 मंत्री

शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे नीत गठबंधन सरकार गिर गयी थी और 30 जून को वर्तमान सरकार अस्तित्व में आयी थी. 30 जून को केवल शिंदे और फडणवीस ने शपथ ली थी और 9 अगस्त को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया था. महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में 43 तक मंत्री हो सकते हैं.

Also Read: मां को लिखी चिट्ठी में संजय राउत ने लगाया आरोप, शिवसेना को धोखा नहीं दिया तो भेज दिया गया जेल

बीएमसी चुनाव पर क्या बोले फडणवीस

जब फडणवीस से पूछा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का बहुप्रतीक्षित चुनाव कब होगा तब उन्होंने कहा कि यह अदालत को तय करना है. वह बीएमसी चुनाव और ओबीसी राजनीतिक कोटे को लेकर अदालत में दायर की गयी याचिकाओं का परोक्ष रूप से जिक्र कर रहे थे. भाजपा नेता ने इस बात पर सहमति जतायी कि बीएमसी जैसे महत्वपूर्ण निकाय को लंबे समय तक एक प्रशासक के नियंत्रण में रखना वांछनीय नहीं है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Maharashtra Politics: ठाकरे ने कहा- ‘शिवसेना नहीं छोड़ी होती तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होते छगन भुजबल’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola