अजीत पवार कब ज्वाइन कर रहे हैं BJP? NCP प्रमुख ने जताई यह उम्मीद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Apr 2023 1:22 PM
Maharashtra Crisis: अजीत पवार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं इस अटकल को लेकर जब एनसीपी चीफ शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सिर्फ मीडिया की बात कहा. शरद पवार अपने भतीजे अजीत पवार के पाला बदलने को अफवाहों बताकर बात को खारिज कर रहे हैं.
Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में सियासी हलचल एक बार फिर बढ़ गई है. राजनीतिक हलकों में कयास लगाये जा रहे हैं कि एनसीपी छोड़ अजीत पवार बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. गौरतलब है कि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में अगर अजीत पवार अपने कुनबे के साथ बीजेपी का दामन थाम लेते हैं तो महाराष्ट्र की राजनीति में यह किसी भूचाल से कम नहीं होगा. सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि एनसीपी के 53 विधायकों में से अजीत पवार के साथ 40 विधायक हैं. ऐसे में यह एनसीपी के लिए जोरदार झटके से कम नहीं होगा.
शरद पवार का बयान: अजीत पवार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं इस अटकल को लेकर जब एनसीपी चीफ शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सिर्फ मीडिया की बात कहा. शरद पवार अपने भतीजे अजीत पवार के पाला बदलने को अफवाहों बताकर बात को खारिज कर रहे हैं. बगावत की अटकलों पर एनसीपी (NCP) प्रमुख ने कहा कि अजीत पवार चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त हैं.
Ajit Pawar is busy with election-related work. All this talk is only in the media: NCP chief Sharad Pawar amid speculations of Ajit Pawar's alleged rebellion pic.twitter.com/clMTAQ8bcE
— ANI (@ANI) April 18, 2023
नहीं बुलाई जा रही विधायकों की बैठक: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि विधायकों की बैठक बुलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक वाली बात झूठ है, सिर्फ मीडिया में इन बातों को प्रसारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अजीत पवार चुनाव काम में व्यस्त है. शरद पवार ने कहा कि मैं यहां हूं और मेरे अलावा मीटिंग बुलाने का अधिकार किसी के पास नहीं है.
Also Read: ड्रैगन से रिश्ते बिगाड़ रहा है पाकिस्तान? जानें क्यों बार-बार करा रहा चीनी बिजनेस को बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










