Maharashtra Weather: आज महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; IMD ने दी चेतावनी
बारिश की सांकेतिक तस्वीर (File Photo)
महाराष्ट्र में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.
महाराष्ट्र में बारिश का दौर एक बार फिर बढ़ने के संकेत हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.
कहां-कहां बारिश की संभावना
10 सिंतबर को नांदेड, हिंगोली, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर और गडचिरोली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कोंकण, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा के जंगल में दिखे 5 वनमानुष, भारत में नहीं पाए जाते ये प्रजाति, आखिर कहां से आए?
वहीं, 11 सितंबर से मौसम ज्यादा सक्रिय हो सकता है. IMD ने उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. जिला पूर्वानुमान में ठाणे, नासिक, पुणे, नांदेड समेत कई इलाकों में अलग-अलग दिनों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का भी अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए