MP Election: मेडिकल की पढ़ाई में सरकारी स्कूलों के छात्रों को पांच प्रतिशत आरक्षण, शिवराज सरकार की बड़ी घोषणा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Sep 2023 11:15 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि जब से नीट के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू हुआ है, सरकारी स्कूलों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पा रहे हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने योजना लागू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत सरकारी स्कूल के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.

विज्ञापन

साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने एक के बाद एक कई बड़ी घोषणाएं कर चुकी है. शिवराज सरकार ने ताजा घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में आरक्षण दिया जाएगा.

मेडिकल की पढ़ाई में सरकारी स्कूलों के छात्रों को आरक्षण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार इस साल से सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में पांच प्रतिशत आरक्षण देगी.

सरकारी स्कूलों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पा रहे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि जब से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू हुआ है, सरकारी स्कूलों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत सरकारी स्कूल के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई में पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. इन सीटों पर केवल सरकारी स्कूल के छात्रों को ही दाखिला दिया जाएगा.

नीट में दो सूचियां जारी की जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक केवल निजी स्कूलों के छात्र ही नीट पास करते थे, लेकिन अब से दो सूचियां तैयार की जाएंगी, एक सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए और दूसरी निजी स्कूलों के छात्रों के लिए.

Also Read: Exclusive interview: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है महिलाओं को सशक्त बनाना

गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिलना चाहिए मौका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री 1857 के विद्रोह के जनजातीय प्रतीक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के शहादत दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. चौहान ने 100 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी रानी दुर्गावती के स्मारक के निर्माण की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि परियोजना का शिलान्यास समारोह पांच अक्टूबर को होगा.

Also Read: राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को बताया राजनीति का धोनी, कहा- अच्छी फिनिश देकर जानते हैं मैच जीतना

हमने जो 14 घोषणाएं की थीं, वो सभी हमने पूरी कर दी : चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1857 के विद्रोह के जनजातीय प्रतीक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के शहादत दिवस के अवसर पर कहा, मेरी बहनों और भाइयों, 5 अक्टूबर को मैं फिर आऊंगा, तब धूमधाम से रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव मनाएंगे. उन्होंने आगे कहा, गरीब और जनजातीय भाई-बहनों की जिंदगी बदलने के लिए दो साल पहले हमने जो 14 घोषणाएं की थीं, वो सभी हमने पूरी कर दी हैं.

शहीदों के बलिदान को हम सब कभी भुला न सकेंगे : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जनजातीय नायक, राजा शंकर शाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह जी के साहस व वीरता को इस धरती ने देखा था और इनके बलिदान पर आकाश ने भी खूब आंसू बहाये थे. मातृभूमि के गौरव और सम्मान के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को हम सब कभी भुला न सकेंगे. उन्होंने आगे कहा, जनजातीय नायक राजा शंकर शाह जी एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: मंदिर में जेपी नड‍्डा के अगल-बगल यूं बैठे शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola