ePaper

भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Updated at : 01 Apr 2023 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच गए हैं. स्टेट हैंगर पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका हाथ जोड़कर अभिनंदन किया.

विज्ञापन

PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंच गए हैं. स्टेट हैंगर पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. पीएम के आने से पहले सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के सौभाग्य के सूर्योदय के सामान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में सम्मिलित होने के साथ-साथ भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

जानिए क्या होगा पीएम मोदी का शेड्यूल

वहीं, बीजेपी (BJP) के एक पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई दुखद घटना में 36 श्रद्धालुओं के बाद प्रधानमंत्री के स्वागत में भोपाल में आयोजित होने वाले रोड-शो, पुष्प वर्षा एवं स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी 1 अप्रैल को भोपाल का दौरा करेंगे. प्रातः लगभग 10 बजे प्रधानमंत्री भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में सम्मिलित होंगे. उन्होंने कहा, उसके बाद लगभग सवा तीन बजे प्रधानमंत्री भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के बीच चलेगी.

उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं वंदे भारत एक्सप्रेस

अधिकारी ने बताया कि यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. स्वदेशी स्तर पर वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजाइन किया गया है, जो उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं. इस रेलगाड़ी से सभी यात्रियों को तेज, आरामदेह और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा. साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा.

सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक

अधिकारी ने कहा कि सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से एक अप्रैल 2023 तक हो रहा है. सम्मेलन की विषय-वस्तु रेडी, रिसर्जेन्ट, रेलेवेंट है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों की युद्ध-भूमि से जुड़ी संयुक्त तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. सशस्त्र बलों की तैयारी और आत्म-निर्भरता प्राप्त करने की दिशा में डिफेंस इकोसिस्टम की प्रगति की समीक्षा भी होगी. अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola