मध्य प्रदेश को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, गरीबों को पक्के मकान का वादा, कहा- डबल इंजन ने दिया डबल विकास

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Oct 2023 5:58 PM

विज्ञापन

PM Modi MP Visit: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में 19000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश योद्धाओं की भूमि है. बीजेपी ने एक साल में जितनी परियोजनाएं यहां शुरू की हैं, उतनी किसी अन्य पार्टी ने कभी नहीं की है.

विज्ञापन

PM Modi in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं. आज यानी सोमवार पर पीएम मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में 19000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ग्वालियर में एक सभा का भी आयोजन किया.  पीएम मोदी ने ग्वालियर में अपनी रैली के दौरान कहा के मध्य प्रदेश योद्धाओं की भूमि है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक साल में जितनी परियोजनाएं शुरू की हैं, उतनी किसी अन्य पार्टी ने कभी नहीं कीं. आज बहुत कनेक्टिविटी परियोजनाएं शुरू की गईं. आईआईटी इंदौर ने बहुत सारे नए काम शुरू किए हैं.

डबल इंजन की सरकार ने किया जबल विकास- पीएम मोदी

ग्वालियर में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन का मतलब मध्य प्रदेश में डबल विकास है. इन सालों में हमारी सरकार ने राज्य को बीमारू राज्य से देश के शीर्ष दस राज्यों में बदल दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के शीर्ष दस राज्यों में से एक बनाना है. इस साल दशहरा, धनतेरस और दिवाली से पहले सवा दो लाख करीब परिवार अपने नए घर में प्रवेश करेंगे. सभी को पक्का मकान मिलेगा.

वहीं, ग्वालियर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब टूटी-फूटी 60000 किमी सड़कें हुआ करती थीं लेकिन अब मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने 5 लाख किमी शानदार सड़कें बनाई हैं. पहले बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट हुआ करता था और आज 29000 मेगावाट बिजली के उत्पादन को 38000 मेगावाट तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है. पहले सिंचाई केवल साढ़े 7 लाख हेक्टर में होती थी और आज 47 लाख हेक्टर में सिंचाई हो रही है और इसे हम 65 लाख तक ले जाएंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola