Live Updates

MP Political Crisis Live Update : शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में राज्‍यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे भाजपा नेता

Updated:
विज्ञापन

mp political crisis: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार से संकट के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को कांग्रेस के बागी विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सूबे की सरकार पर हमला किया और कहा कि हमें किसी ने कैद नहीं किया है. पल-पल की खबर के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में राज्‍यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे भाजपा नेता

शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में राज्‍यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे भाजपा नेता. शिवराज सिंह के साथ गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा भी गवर्नर लालजी टंडन से मिलने पहुंचे.

कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि जिन 16 विधायकों को बंदी बनाया गया है उन्हें रिहा किया जाये. उसके बाद उन्हें 5-7 दिनों तक अपने घरों में रहने दिया जाये, ताकि वे स्वतंत्र फैसला ले सकें. कमलनाथ ने लिखा है कि आप यह मानते हैं कि अगर 17 मार्च तक मैंने विश्वासमत प्राप्त नहीं किया तो यह मान लिया जायेगा कि मेरी सरकार को बहुमत प्राप्त नहीं है, जबकि यह पूरी तरह असंवैधानिक और आधारहीन है.

मामले की अगली सुनवाई कल

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर को नोटिस जारी करके जवाब बुधवार तक देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई कल सुबह 10.30 बजे होगी. ऐसे में आज फ्लोर टेस्ट होने की कोई संभावना नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने जो नोटिस विधानसभा स्पीकर को जारी किया है, उसे ईमेल और वॉट्सऐप के माध्‍यम से भेजा जाएगा. कोर्ट में मुकुल रोहतगी ने अपनी दलील दी और कहा कि मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई की जरूरत है, क्योंकि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है.

कमलनाथ छिंदवाड़ा के मुख्‍यमंत्री बनकर रह गये

बागी विधायक तुलसी सिलावट ने कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा के मुख्‍यमंत्री बनकर रह गये हैं. सूबे में हमारी नहीं चलती बल्कि अधिकारियों की चलती है.

बेंगलूरु में मौजूद बागी विधायकों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बेंगलूरु में मौजूद कांग्रेस के बागी विधायक मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि हमें किसी ने कैद नहीं किया है. हम 23 विधायक साथ हैं. हम सबने इस्तीफा दिया है. सिर्फ 6 इस्तीफे मंजूर क्यों ? हम शुरू से कमलनाथ सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं हैं.

राज्यपाल से मिले कमलनाथ शक्ति परीक्षण से इन्कार

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार रात को राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन में मुलाकात की. बाद में उन्होंने विस में शक्ति परीक्षण कराने से इन्कार करते हुए बहुमत का दावा किया और विपक्ष को उनकी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने की चुनौती दी.

कमलनाथ ने कही ये बात

राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने राज्यपाल को बजट सत्र के शुरुआती दिन उनके अभिभाषण के लिए धन्यवाद दिया. हम बहुमत में हैं इसलिए शक्ति परीक्षण का सवाल नहीं होता है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट मप्र की कमलनाथ सरकार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश देने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने पर सोमवार को तैयार हो गया. चौहान ने अपनी याचिका में कहा है कि कमलनाथ सरकार के पास सत्ता में बने रहने का ‘कोई नैतिक, कानूनी, लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार’ नहीं रह गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola