MP Board 8th 5th Result 2023: जारी हुआ एमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक
MP Board 8th 5th Result 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर हुई वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज सोमवार को दोपहर एक बजे जारी कर दिया गया. बता दें, MP Board School Education Minister Inder Singh Parmar दोपहर में MPBSE कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे. एक बार जारी होने के बाद इन्हें rskmp.in पर से देखा जा सकेगा. 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है. यहां देखें एमपी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट
1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई. वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर हुई. इस साल परीक्षा में 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. ध्यान रहे कि एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है.
8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई. वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर हुई. इस साल परीक्षा में 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. ध्यान रहे कि एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है.
राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट हुई क्रैश
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट http://www.rskmp.in/ 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी करने के कुछ ही देर में क्रैश हो गई.
76.09 प्रतिशत गया 8वीं का रिजल्ट
एमपी 8वीं क्लास के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. इस साल 76.09 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है.एमपी बोर्ड स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रिजल्ट की घोषणा की.
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले MP कक्षा 5 या कक्षा 8 परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं.
इसके बाद एमपी बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2023 या 8वीं कक्षा रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
जारी हुआ एमपी 5वीं और 8वीं रिजल्ट
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 जारी हो गया है. रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए