कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की कैसी है स्थिति… 21 दिन बाद ‘निरवा’ को वन विभाग ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की कैसी है स्थिति… 21 दिन बाद ‘निरवा’ को वन विभाग ने पकड़ा

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाये गये कई चीतों की मौत के बाद अब बचे हुए 15 चीते फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं. वहीं 21 दिनों से लापता मादा चीता निरवा वापस मिल गई है. वन्य कर्मियों ने धोरेट रेंज से उसे पकड़ा है.

विज्ञापन
undefined

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाये गये कई चीतों की मौत के बाद अब बचे हुए 15 चीते फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं. मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ वन्यजीव और मुख्य वन्य जीवन वार्डन ने कहा कि सभी 15 चीते जिसमें 7 नर, 7 मादा और 1 मादा शावक अभी बोमा में हैं और स्वस्थ हैं. वार्डन ने बताया कि कूनो पशु चिकित्सा टीम उनके स्वास्थ्य मापदंडों पर लगातार निगरानी कर रही है.

undefined

इससे एक सप्ताह पहले कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता धात्री (टिबलिसी) की मौत हो गई थी. वन्य कर्मियों की निगरानी से चीता धात्रा पहले गायब हो गई. चीता धात्री की काफी खोजबीन की गई. बाद में वन्य कर्मियों को उसका शव मिला.

undefined

देश में 1952 के बाद से विलुप्त हुए चीतों को फिर से बसाने के लिए कूनो नेशनल पार्क में करोड़ों की लागत से चीतों को बसाने की कोशिश की गई है. हालांकि बीते करीब चार महीनों से यह योजना खटाई में पड़ती जा रही है. इसका कारण है कि बीते चार महीनों से लगातार एक-एक कर चीतों की मौत हो रही है.

undefined

बीते महीने जुलाई में दो चीतों की मौत हो गई थी. जुलाई महीने में पहले नर चीता तेजस की मौत हो गई थी. उसके बाद जुलाई महीने में ही दूसरा झटका लगते हुए चीता सूरज की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. वहीं, कूनो में लगातार हो रही चीतों की मौत से सरकार और वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है.

undefined

इधर, चीते को लेकर एक राहत भरी खबर भी है. मध्यप्रदेश के कूनो में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता निरवा वापस मिल गई है. वन्य कर्मियों ने धोरेट रेंज से उसे पकड़ा है. करीब 22 दिन लापता रहने के बाद उसे पकड़ा गया. दरअसल, 21 जुलाई के उसके कॉलर ने काम करना बंद कर दिया था , जिसके कारण उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई थी. इधर, निरवा को खोजने में पशु चिकित्सक, चीता ट्रैकर्स सहित 100 से अधिक फील्ड कर्मचारी लगे हुए थे.

undefined

गौरतलब है कि भारत से पूरी तरह से चीते खत्म हो गये थे. इसी को देखते हुए देश में चीतों की आबादी को फिर से बसाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत आठ चीतों को नामीबिया से मध्यप्रदेश के केएनपी लाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को इन्हे विशेष बाड़ों में छोड़ा. इनमें पांच मादा और तीन नर चीते शामिल थे.

undefined

इसके बाद साल 2023 के 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते (सात नर और पांच मादा) केएनपी में लाये गये थे. धरती से सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर चीते को 1952 में देश में विलुप्त घोषित कर दिया गया था.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola