दिग्विजय सिंह ने किया जोरदार हमला, कहा- शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री रहने का अधिकार नहीं

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jan 2021 1:59 PM

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं हैं. digvijay singh, chief minister shivraj singh ,madhya pradesh, law and order

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं हैं. कमलनाथ जी ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया था. लेकिन सीएम शिवराज ऐसे लोगों के खिलाफ काम नहीं कर रहे हैं.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान चुन-चुन कर कांग्रेस के लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में कहां यह लिखा है कि मुख्यमंत्री किसी को जमीन में जिंदा गाड़ने का अधिकार रखता है. शिवराज सिंह चौहान गैर कानूनी बात करते नजर आ रहे हैं. उन्हें मुख्यमंत्री रहने का अधिकार नहीं है.

Also Read: इसलिए शिवराज सिंह चौहान ने नहीं लिया वैक्सीन! कहा-कुछ नादानों ने सवाल उठाया…

आगे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ने कहा कि शिवराज सिंह चुन-चुनकर कांग्रेसियों और गरीबों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं. भाजपा से जुड़े लोग शासकीय भूमि पर आवासीय कालोनी बनाने का काम कर रहे हैं उन पर कार्रवाई क्यों नहीं सरकार कर रही है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola