ePaper

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कोटवारों को सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, पढ़ें डिटेल

Updated at : 24 Sep 2023 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कोटवारों को सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, पढ़ें डिटेल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कोटवारों को बड़ी सौगात दी है. रविवार को एक घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डबल धमाका किया है. राज्य स्तरीय कोटवार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय एक लाख रुपए की राशि मिलेगी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के कोटवारों को बड़ी सौगात दी है. रविवार को एक घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डबल धमाका किया है. भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय कोटवार सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय एक लाख रुपए की राशि मिलेगी. साथ ही उन्होंने कोटवारों को सौगात देते हुए उनका मानदेय दोगुना करने की घोषणा की. सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोटवारों को मिलने वाली राशि में अब हर साल 500 रुपए बढ़ते चले जायेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे कोटवार जिनके पास सेवा भूमि नहीं है उन्हें 4,000 रूपये के स्थान पर 8,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. ऐसे कोटवार जिनके पास 3 से 7.5 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें 600 रुपए प्रतिमाह के स्थान पर 1,200 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

10 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें न्यूनतम मानदेय 1,000 रुपए

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे कोटवार जिनके पास 7.5 एकड़ से 10 एकड़ तक सेवा भूमि है उन्हें न्यूनतम मानदेय 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा. इसमें समय-समय वृद्धि भी होगी. उन्होंने कहा कि जिनके पास तीन एकड़ तक की सेवा भूमि है उन्हें वर्तमान में मिल रहे 1,000 रुपए के स्थान पर 2,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे.

‘ग्राम कोटवार राजस्व प्रशासन के रीढ़ की हड्डी’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘ग्राम कोटवार राजस्व प्रशासन के रीढ़ की हड्डी हैं. वे सूचनाओं को अपडेट करते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में ओला, पाला, खेतों में इल्ली, सूखा और अन्य आपदाओं की जानकारी देने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं. इनके जीवन की कठिनाईयों को दूर करना आवश्यक है.’’

Also Read: इन 10 जिलों से होते हैं 80% साइबर फ्रॉड, जामताड़ा नहीं भरतपुर टॉप पर, देखें लिस्ट
‘जन्म-मृत्यु सूचना एवं सीमांकन का आंकड़ा देते हैं कोटवार’

उन्होंने कहा कि कोटवार ग्राम में मुनादी का कार्य भी करते हैं. हर विभाग की सही जानकारी कोटवार ही देते हैं. वे जन्म-मृत्यु सूचना एवं सीमांकन का आंकड़ा देते हैं. चौहान ने कहा कि कोटवारों को सीधे मुख्यमंत्री निवास से जोड़कर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने का माध्यम भी बनाया जाएगा. इसके लिए विशेष अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलवाया जाएगा. उनकी वर्दी का रंग अब खाकी होगा.

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से छूट रहेगी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोटवार पद पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से छूट रहेगी. प्रत्येक कोटवार को सीयूजी सिम मिलेगी. इसका रिचार्ज भी राज्य सरकार करेगी. कोटवार परिवार की हर बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा. कोटवारों का प्रतिवर्ष सम्मेलन होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola