इंदौर हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत, 19 बचाये गये, शिवराज सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2023 5:09 PM
रामनवमी के मौके पर इंदौर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक मंदिर परिसर में स्थित कुएं की छत धंस गई है. कुएं की छत धंसने से कुछ लोग कुएं में गिर गए. जिसमें 13 की मौत हो गयी है. जबकि 19 को बचाया गया है. बताया जा रहा है कि लोग 70 फीट नीचे पानी में गिर गए हैं.
रामनवमी के मौके पर इंदौर से बड़े हादसा हो गया है. यहां एक मंदिर परिसर में स्थित कुएं की छत धंस गई है. कुएं की छत धंसने से कुछ लोग कुएं में गिर गए. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि अबतक 19 लोगों को बचा लिया गया है. इंदौर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने बताया, मंदिर से अभी तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं.
शिवराज सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, जिन्हें हम नहीं बचा पाये, सरकार उनके परिजनों के साथ खड़ी है.
Stepwell collapse at Indore temple | MP: An ex-gratia amount of Rs 5 lakhs to be given to next of kin of deceased while Rs 50,000 will be given to the injured: MP CM SS Chouhan pic.twitter.com/tbHUd1LluZ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 30, 2023
राहत बचाव कार्य जारी
मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कई श्रद्धालु शामिल हुए थे. इसी दौरान कई लोग कुएं की दौरान कई लोग कुएं के उपर लगे छत में खड़े हो गये थे. ज्यादा भार होने के कारण कुएं की कमजोर छत छंस गई. वहीं हादसे के बाद पटेल नगर स्थित मंदिर में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. कुआं काफी पुराना बताया जा रहा है. रस्सियां डालकर अंदर गिरे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
इंदौर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट, बोले- मुझे गहरी वेदना हुई
इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई दुर्घटना से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है. प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है. जो लोग इस दुर्घटना में अभी भी फंसे हुए हैं मैं उनके सकुशल होने की ईश्वर से कामना करता हूं.
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan has taken cognizance of the incident of some devotees being trapped in the stepwell located at Beleshwar Mahadev Temple in Indore. CM has instructed Indore Collector and Indore Commissioner to speed up the rescue operation: CMO https://t.co/u5V3igkMTP
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 30, 2023
सीएम शिवराज सिंह ने लिया संज्ञान: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं के फंसने की घटना का संज्ञान लिया है. सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सीएम ने इंदौर कलेक्टर और इंदौर कमिश्नर को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










