ePaper

Lok Sabha Election 2024 : लोहरदगा में सबसे ज्यादा, खूंटी में सबसे कम प्रत्याशी

Updated at : 30 Apr 2024 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 | pti

लोहरदगा से बीजेपी ने समीर उरांव, कांग्रेस से सुखदेव भगत, चमरा लिंडा ने निर्दलीय को तौर पर नामांकन किया है.

विज्ञापन

रांची : देश के चौथे व राज्य के पहले चरण के चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार हो गयी है. सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) व पलामू (एससी) लोकसभा के चुनावी मैदान में कुल 45 उम्मीदवार आमने-सामने हो हैं. इस चरण में सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से किस्मत आजमायेंगे. वहीं, सिंहभूम में 14, पलामू सीट में नौ और खूंटी में सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा.

सिंहभूम से प्रत्याशी : पानमणी सिंह (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया), गीता कोड़ा (भाजपा), जोबा मांझी (कांग्रेस), परदेसी लाल मुंडा (बसपा), बीर सिंह देवगम (राइट टू रिकॉल पार्टी), चित्रसेन सिंकू (झापा), महादेव चंद्र कुनकल (निर्दलीय), दुर्गा लाल मुंडा (निर्दलीय), सुधा रानी बेसरा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), विश्व विजय मार्डी (अंबेडकरेट पार्टी ऑफ इंडिया), दामोदर सिंह हांसदा (निर्दलीय), संग्राम मार्डी (निर्दलीय), कृष्णा मार्डी (झामुमो उलगुलान), आशा कुमारी (निर्दलीय).

खूंटी से प्रत्याशी : पास्टर संजय कुमार तिर्की (निर्दलीय), बबीता कच्छप (भारत आदिवासी पार्टी), अर्जुन मुंडा (भाजपा), काली चरण मुंडा (कांग्रेस), बसंत कुमार लोंगा (निर्दलीय), अपर्णा हंस (झापा), सावित्री देवी (बसपा),

लोहरदगा से प्रत्याशी : महेंद्र उरांव (सीपीआइ), मणि मुंडा (भागीदारी पार्टी), स्टीफन किंडो (निर्दलीय), बिहारी भगत (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), सानिया उरांव (निर्दलीय), पवन तिग्गा (निर्दलीय), मारियानुस तिग्गा (भारत आदिवासी पार्टी), समीर उरांव (भाजपा), रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकार पार्टी), चमरा लिंडा (निर्दलीय), गिरिजानंद उरांव (बसपा), अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी), सुखदेव भगत (कांग्रेस), अर्पण देव भगत (निर्दलीय), रंजीत भगत (निर्दलीय).

पलामू से प्रत्याशी : सनन राम (लोकहित अधिकार पार्टी), कामेश्वर बैठा (बसपा), वृंदा राम (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), विष्णु दयाल राम (भाजपा), महेंद्र बैठा (एसयूसीआइ), ममता भुइयां (राजद), राम वचन राम (बहुजन मुक्ति पार्टी), गणेश रवि (निर्दलीय), ब्रजेश कुमारा तुरी (राष्ट्रीय समानता दल).

Also Read : लोहरदगा कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी बोले- कांग्रेस ने कभी नहीं समझा गरीबों की जरूरत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola