ePaper

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें भाव, ठग नहीं सकेंगे जौहरी

Updated at : 10 May 2024 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Rate On Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर आप भी सोना या चांदी की खरीद करने जा रहे हैं, तो उससे पहले इन दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम की जानकारी हासिल कर लें. खरीदारी करने के वक्त दाम के नाम पर जौहरी आपकी ठगी नहीं कर सकेंगे.

विज्ञापन

Gold Rate On Akshaya Tritiya: आज 10 मई 2024 को देशभर में अक्षय तृतीया का व्रत बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सोना, चांदी, प्लैटिनम, पीतल, कांसा, तांबा आदि के सामान खरीदने की परंपरा है. खासकर, सोना और चांदी की खरीद करना शुभ माना जाता है. अगर अक्षय तृतीया पर आप भी सोना या चांदी की खरीद करने जा रहे हैं, तो उससे पहले इन दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम की जानकारी हासिल कर लें. खरीदारी करने के वक्त दाम के नाम पर जौहरी आपकी ठगी नहीं कर सकेंगे. आइए, जानते हैं कि देश के सबसे बड़े दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना चांदी का भाव क्या है, इसी बाजार भाव के आधार पर देश के अन्य राज्यों में सोना चांदी के भाव तय किए जाते हैं.

दिल्ली में सोना-चांदी सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी की वजह से गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. बुधवार के कारोबारी सत्र में यह 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये लुढ़ककर 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,308 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर की गिरावट है. सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में 2,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा, जहां निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर रुख के बारे में नए संकेतों की तलाश में थे. चांदी भी मामूली तेजी के साथ 27.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी.

वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट

इसके अलावा, कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटा दिया, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 31 रुपये की गिरावट के साथ 71,096 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 31 रुपये की गिरावट के साथ 71,096 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 15,605 लॉट का कारोबार हुआ.

वायदा बाजार में चांदी हो गई महंगी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 444 रुपये की तेजी के साथ 83,438 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 444 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,438 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 26,382 लॉट का कारोबार हुआ.

अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त पर खरीदें गोल्ड, घर में बढ़ेगा धन-वैभव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola