Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, पश्चिमी सिंहभूम में की विकास कार्यों की समीक्षा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2025 9:10 PM

विज्ञापन

Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने चाईबासा उपायुक्त सभागार में आकांक्षी जिला विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में माननीय मंत्री के साथ चाईबासा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. डॉ. मुरुगन ने जगन्नाथपुर प्रखंड में संचालित आईटीआई केंद्र और करंजिया केज कल्चर मछली पालन केंद्र, तथा जिले के पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Jharkhand News: माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (राज्य) मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार डॉ एल मुरुगन अपने चाईबासा यात्रा के दूसरे दिन आज यानी शुक्रवार (17 जनवरी 2025) को उपायुक्त सभागार में आकांक्षी जिला कार्यक्रमों जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में उनके साथ चाईबासा उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर और उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा और विभिन्न विभागो और योजनाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. स्वास्थ और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े चाईबासा में चलाए जा रहे अभियानों और इनसे जुड़े आंकड़ों की समीक्षा कर अपने विचार और सुझाव साझा किए.

केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी दिए सुझाव

केंद्रीय मंत्री ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, कुपोषित बच्चों से जुड़े आंकड़ों, टीबी के इलाज और प्रबंधन, आंगनवाड़ी केंद्रों को स्थिति, सड़क, बिजली, पानी, विद्यालयों की संख्या और वर्तमान स्थिति, सेल्फ हेल्प ग्रुप की स्थिति, जन धन खातों की संख्या, मृदा स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़े, एक जिला एक उत्पाद से जुड़े कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और अपने सुझाव दिए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को अपनी ताकत का इस्तेमाल कर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना है, सबका साथ सबका विकास का प्रधानमंत्री का लक्ष्य है, इसी ध्येय से ही हम विकसित भारत का 2047 तक निर्माण कर सकते हैं.

आईटीआई केंद्र का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड में संचालित आईटीआई केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आईटीआई में विभिन्न ट्रेड आधारित वर्कशॉप का अवलोकन किया. साथ ही प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया. इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस प्रखंड के करंजिया में स्थानीय लाभुक समिति की ओर से केज कल्चर के जरिए किए जा रहे हैं मछली पालन कार्य का अवलोकन किया, उन्होंने लाभुकों के साथ संवाद भी किया गया. इसके बाद उन्होंने चाईबासा सदर स्थित पीएम श्री स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी, मध्य विद्यालय का भ्रमण किया. वहां उन्होंने साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और संचालित क्लासरूम का अवलोकन करते हुए अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ बातचीत की.

ड्रॉप आउट की दर को कम करने का निर्देश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने दूसरे दिन के दौरे में मीडिया से भी संवाद किया. उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर हो रहे विकास और बेहतर क्रियान्वयन पर बात की. उन्होंने अपने दौरे में जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूल में ड्रॉप आउट के दर को कम करना जरूरी है. इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के लाभर्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. कृषि और संबद्ध गतिविधियों के तहत मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर काम करने को कहा साथ ही अधिक रोजगार पैदा करे पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप की गतिविधियों को बेहतर बनाने और इसे एक जिला एक उत्पाद से जोड़ने का निर्देश दिया.

बाल श्रम के खिलाफ कैंपेन चलाने का निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने जिले में ड्रोन दीदी योजना को और बेहतर बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को बाल श्रम को रोकने के लिए विशेष कैंपेन चलने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को आवास आवंटन के लक्ष्यों को पूरा करने और जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य को त्वरित कार्रवाई कर प्राप्त करने का भी निर्देश दिया. केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय डिविजनल प्रबंधक से भी मीटिंग कर रेलवे की संदर्भित समस्याओं का निवारण करने हेतु जरूरी निर्देश दिए. उनके इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जिले के जन प्रतिनिधि, योजनाओं के लाभार्थी और आम जन भी उनसे मिलने आए. आज आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों के जरिए जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कृषि आदि में जिला में योजनाओं के क्रियान्वयन की एक तस्वीर केंद्रीय मंत्री सामने रखा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola