महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य शुभारंभ। पहली सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 23 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी और बदला गया ट्रैफिक प्लान।

विज्ञापन

गोइलकेरा: प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का शुभारंभ हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

मेला उद्घाटन से पहले सांसद और विधायक ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित पीसीसी पथ, पेवर्स ब्लॉक, भंडारा कक्ष और मरम्मत कराये गये शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गयी तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन अलर्ट श्रावणी मेले के शुरू होते ही महादेवशाल धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पहली सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और महादेवशाल सेवा समिति ने तैयारी तेज कर दी है। बीडीओ विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली।

श्रद्धालुओं के सुचारु दर्शन के लिए कतार व्यवस्था की गयी है। साथ ही स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, सेवा समिति के सचिव रामचंद्र प्रसाद, अध्यक्ष सह बीडीओ विवेक कुमार, राजेश चौरसिया, सुधीर बाजपेई, सीताराम बेसरा, ज्ञानचंद रजक, आशीष जायसवाल, प्रीतम गुप्ता, राकेश गुप्ता और दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चक्रधरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को धाम के समीप नदी पुल से करीब 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। वहीं, मनोहरपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोयरा रास्ते में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। हालांकि, चक्रधरपुर से सीधे मनोहरपुर जाने वाले वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और स्नान की बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसके लिए तीन डीप बोरिंग कराये गये हैं और जगह-जगह नल लगाये गये हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे मेला परिसर में 23 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola