पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में ओड़िया नव वर्ष की धूम: श्रद्धा के साथ सेवा की मिसाल, सड़कों पर पूरा उतरा समुदाय

Updated:
विज्ञापन

पोणा संक्रांति में पूजा अर्चना करते लोग

Odia New Year 2026: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में इस साल ओड़िया नव वर्ष ‘पोणा संक्रांति’ का एक अलग ही रंग देखने को मिला. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और घरों में पारंपरिक पकवानों के बीच ओड़िया समुदाय ने पहली बार एक बड़ी सेवा पहल की. भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य चौक पर राहगीरों और बच्चों के बीच लस्सी और जलजीरा का वितरण किया गया. आस्था और सामाजिक सरोकार की यह तस्वीर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. पढ़ें हमारी ये रिपोर्ट

विज्ञापन

Odia New Year 2026, नोवामुंडी (सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट): पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में ओड़िया नव वर्ष यानी महाविशुव संक्रांति और पोणा संक्रांति का उत्सव इस बार श्रद्धा और उत्साह की अद्भुत मिसाल बन गया. मंगलवार को नए पंचांग की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के शिव मंदिर बाजार, शिव मंदिर थाना, डीवीसी शिव मंदिर और प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. ओड़िया समाज के लोगों ने भगवान जगन्नाथ को दही, सत्तू, गुड़ और फलों से बना पारंपरिक ‘पोणा’ अर्पित किया. घरों में रंगोली सजाई गई और विशेष व्यंजनों के साथ नए साल का स्वागत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तुलसी पूजन और धार्मिक मान्यताएं

उत्सव के दौरान ग्रामीण इलाकों, विशेषकर पचाई साईं और नोवामुंडी बाजार में तुलसी पूजा का विशेष आयोजन हुआ. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी मंडप को पेड़ों की डालियों से सजाकर छायादार बनाया गया था फिर उसके ऊपर कलश स्थापित कर जल अर्पण किया गया. श्रद्धालुओं का मानना है कि इस विधि से पूजन करने पर भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दौरान पूरे नोवामुंडी का वातावरण शंख ध्वनियों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

Also Read: झारखंडी लोक कला का गौरव बढ़ा: गायक डॉ लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक को ‘गुरु रत्न सम्मान’

सेवा की अनूठी पहल: पहली बार हुआ शरबत वितरण

इस वर्ष के आयोजन का सबसे ऐतिहासिक और आकर्षक पहलू ओड़िया समुदाय द्वारा किया गया सेवा कार्य रहा. नोवामुंडी बाजार के मुख्य चौक पर पहली बार नव वर्ष के उपलक्ष्य में राहगीरों, स्कूली बच्चों और आम लोगों के लिए मीठी लस्सी और जलजीरा शरबत के वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इस शीतल सेवा ने न केवल लोगों को राहत दी, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण भी पेश किया. समुदाय की इस अनोखी पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की.

गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रविंद्र कुमार सिंह देव, अरुण पुष्टि, नीतू पुष्टि, रमाकांत साहू, कृष्णा साहू, जयप्रकाश साहू, अजय नंदी और मानव साहू सहित कई गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई. नोवामुंडी में पहली बार आयोजित इस तरह के सामूहिक सेवा कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब परंपराएं सेवा और जनहित के भाव से जुड़ती हैं, तो वे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती हैं. आयोजन के समापन पर ओड़िया समाज ने क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की.

Also Read: चतरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 1 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, अफीम और डोडा के साथ कई दस्तावेज बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola