ePaper

झारखंड के केड़ा वीर जंगल में मुठभेड़, महिला नक्सली समेत 2 कमांडर ढेर, 2 इंसास राइफल समेत इतनी चीजें बरामद

Updated at : 29 Jan 2025 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal Encounter

सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सली पुलिस की गोलियों का शिकार हो गये. 2 इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में नक्सलियों के इस्तेमाल के सामान मिले हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने बताया है कि झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवानों की पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सली सुरक्षा बलों की गोलियों का शिकार हो गये. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से 2 इंसास राइफल समेत कई सामान बरामद किये हैं. मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान जोनल कमांडर विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भुखन उर्फ संजय और एरिया कमांडर हेमंती मंझियाईन के रूप में हुई है. विनय गंझू चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के लोमगा टोला कुसुम गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम मंगल गंझू है. वहीं, हेमंती मंझियाईन बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के गोरगोरवा गांव की रहने वाली है. उसके पिता का नाम श्यामलाल मांझी है.

नक्सलियों की फायरिंग के बाद शुरू हुई मुठभेड़

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि सुबह 6:15 से 6:30 बजे के बीच पोड़ाहाट वन क्षेत्र में सोनुवा थाना क्षेत्र के विलायती टोला, लोंजो, कुदाबुरू, जोजोदा, केराबीर, नचलदा और झरगांव के आसपास के पहाड़ी एवं जंगली इलाकों में 15 लाख रुपए के इनामी भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर अमित मुंडा के अपने दस्ते के साथ घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी. एसपी को सूचना मिली थी कि इस दस्ते में जोनल कमांडर संजय गंझू, सब-जोनल कमांडर प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया, सब-जोनल कमांडर सालुका कायम और एरिया कमांडर हेमंती मंझियाईन और अन्य इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किया था.

एसपी ऑपरेशन के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चला अभियान

मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के कई सामान बरामद किये हैं. पुलिस ने जंगल की चारों ओर से घेराबंदी करके नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी. सर्च ऑपरेशन जारी है. नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी (ऑपरेशन), एसडीपीओ, सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

इन्होंने चलाया नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन

  • पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस
  • कोबरा 209 बटालियन
  • सीआरपीएफ 60 बटालियन
  • झारखंड जगुआर

घटनास्थल से मिले इतने सामान

  • इंसास राइफल – 2
  • 5.56 एमएम के 313 कारतूस
  • इंसास मैगजीन – 9 पीस
  • मेट्रोला सेट – 5 पीस
  • डेटोनेटर – 28
  • मैगजीन पाउच -2 पीस
  • काली वर्दी पैंट -4 पीस
  • काली वर्दी शर्ट – 2 पीस
  • मोबाईल फोन – 1
  • पेन ड्राईव – 15
  • काली बेल्ट – 3
  • कॉम्बैट टोपी – 2
  • पिट्ठू – 5
  • मोबाईल चार्जर – 6
  • पावर बैंक -1
  • रेडियो सेट – 3
  • सूखी बैटरी – 7
  • 9 वोल्ट की बैटरी – 4
  • बैटरी – 4
  • चार्जर – 1
  • सीलिंग – 5
  • टॉर्च – 5
  • रस्सी – 2
  • कंबल – 3
  • काला गमछा – 2
  • स्लीपिंग बैग – 1
  • हाथ घड़ी – 3
  • स्टैबिजलाइजर – 2
  • स्क्रू ड्राइवर – 3
  • जंगल शूज – 1 जोड़ी
  • जूती – 5 जोड़ी
  • लेखन सामग्री
  • डायरी
  • पानी की बोतल – 12
  • सिविल कपड़ा
  • छाता – 4
  • 5 लीटर का कैन
  • ओटीजी – 2 पीस
  • अन्य दैनिक उपयोग के सामान

इसे भी पढ़ें

29 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

मंईयां सम्मान योजना पर अबुआ बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कही ये बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola