ePaper

Jharkhand News: मनोहरपुर में कोयल नदी में डूबा बीएसएफ का रिटायर्ड जवान, मरने से पहले बचायी बेटे की जान

Updated at : 14 Jun 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
army jawan drowned koyal river manoharpur jharkhand

कोयल नदी में बेटे के साथ डूबा सेना का जवान. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में कोयल नदी में बेटे के दोस्त को बचाने के लिए कूदा जवान डूब गया. इससे पहले अपने बेटे को नदी से सुरक्षित निकाल लिया.

विज्ञापन

Jharkhand News|मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), राधेश सिंह : बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की नदी में डूबने से मौत हो गई. जवान के साथ उसके बेटे के दोस्त की भी मौत हो गई. पश्चिमी सिंहभूम के इस जवान ने मरने से पहले अपने बेटे को नदी से सुरक्षित निकाल लिया.

मरने से पहले राजीव रंजन कुजूर ने अपने बेटे एरोन कुजूर को नदी से सुरक्षित निकाला. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: कोयल नदी में बेटे को नहाने ले गया था जवान

इस दृश्य को देखकर कोयल नदी के किनारे पहुंचे सभी लोगों की आंखें नम हो गईं. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर की है, जहां बीएसएफ के रिटायर्ड जवान राजेश रंजन कुजूर अपने बेटे को लेकर नहाने के लिए शुक्रवार (14 जून) को कोयल नदी में गए थे. नदी में नहाने के दौरान जवान राजेश रंजन कुजूर ने देखा कि उनका बेटा और उसका दोस्त दोनों डूब रहे हैं. उन्होंने नदी में छलांग लगाई और बेटे को सुरक्षित निकाल लिया.

बेटे के दोस्त को बचाने के दौरान नदी में डूब गया जवान

बेटे को बचाने के बाद राजेश रंजन ने बेटे के दोस्त को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई. लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. वह अपने बेटे एलेक्स कुजूर को बचाने के बाद उसके दोस्त एरोन होरो को बचाने के लिए नदी में गए, तो फिर नदी से बाहर न निकल सके.

घटना की सूचना मिलने के बाद कोयल नदी के तट पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़. प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे. फोटो : प्रभात खबर

छुट्टी पर घर आए थे जवान राजेश रंजन कुजूर

घटना के संबंध में बताया गया है कि राजेश रंजन कुजूर गुमला के रहने वाले थे. यहां उनकी पत्नी कुसुम कुजूर मनोहरपुर के छोटानागरा उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं. किराए के मकान में यहां रहतीं हैं. राजेश अपने बेटे के साथ कोयल नदी में नहाने जा रहे थे. बेटे का दोस्त भी साथ हो लिया. नहाने के दौरान दोनों बच्चे डूबने लगे. ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन जब उसके दोस्त को बचाने की बारी आई, तो राजेश इसमें सफल नहीं हो पाए. बेटे के दोस्त को बचाने की कोशिश में वह खुद भी गहने पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए.

कोयल नदी के किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही कोयल नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंच गए. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद राजेश और एरोन होरो को कोय नदी से बाहर निकाला गया. राजेश और उनके पुत्र के दोस्त को तत्काल मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जयदीप लकड़ा, बीडीओ शक्तिकुंज पांडेय, थाना प्रभारी अमित खाका, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव समेत प्रशासनिक अधिकारी नदी के तट पर पहुंचे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित किए जाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी में 3 बच्चियां तालाब में डूबी, गांव में पसरा सन्नाटा

पश्चिमी सिंहभूम : टोंटो के तालाबुरू गांव में 2 बच्चे तालाब में डूबे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola