मनोहरपुर : घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार को नये घर में शिफ्ट हुआ था परिवार, घरवालों ने आग लगाने की आशंका जतायी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, आनंदपुर प्रखंड के रोबकेरा गांव के साहू टोला निवासी महावीर साहू के नये मकान में सोमवार रात में आग लग गयी. इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. महावीर साहू ने नया घर बनाया था. सोमवार को नये घर में शिफ्ट हुआ था और देर रात में घर में आग लग गयी. घरवालों ने आग लगाने की आशंका जतायी है. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के समय सारा परिवार आनंदपुर के भालुडुंगरी गांव में था. पड़ोसियों द्वारा आग लगने की सूचना पर जब परिवार के लोग पहुंचे तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था. सूचना मिलने पर आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा मंगलवार की सुबह घटनास्थल के पास पहुंचे. आगजनी की जानकारी ली. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. भालुडुंगरी में रहने वाले महावीर सिंह के दामाद सुरेश साहू ने बताया कि उसके ससुराल वाले ठियाटांगर गांव में नया मकान बनाया है. सोमवार को महावीर साहू का पूरा परिवार नये घर ठियाटांगर में शिफ्ट हुआ था. नये घर में शिफ्ट होते ही आगजनी की घटना से पूरा परिवार संशय में है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola