मनोहरपुर में प्रचंड गर्मी, पंचायत सचिव हुए बीमार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मनोहरपुर में गर्मी का प्रकोप चरम पर है.
विज्ञापन
मनोहरपुर.
मनोहरपुर में गर्मी का प्रकोप चरम पर है. यहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. शनिवार को मनोहरपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. भीषण गर्मी के बीच गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को झुलसाने लगे हैं, साथ ही यहां सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है. इधर, विगत शुक्रवार को लू लगने से मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा व गंगदा पंचायत के पंचायत सचिव मनोज कुमार महतो की हालत बिगड़ गयी. उनका इलाज मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन