कुंभ स्नान करने गये विश्व कल्याण आश्रम के प्रभारी ब्रह्मचारी कैवल्यानंद जी महाराज का प्रयागराज में स्वर्गवास

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में पूजा करते कैवल्यानंद जी महाराज का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Brahmachari Kaivalyanand Ji Maharaj News: झारखंड से कुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज गये ब्रह्मचारी कैवल्यानंद जी महाराज का निधन हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News|Brahmachari Kaivalyanand Ji Maharaj News| आनंदपुर (पश्चिमी सिंहभूम), राधेश सिंह : शंकराचार्य स्वरूपानंद जी सरस्वती द्वारा स्थापित विश्व कल्याण आश्रम के प्रभारी ब्रह्मचारी कैवल्यानंद जी महाराज का प्रयागराज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वे 76 वर्ष के थे. वह कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गये थे. आश्रम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मचारी जी 24 जनवरी को आश्रम से चक्रधरपुर और वहां से 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गये थे.

विज्ञापन

मनकामेश्वर मंदिर से उतरते समय कैवल्यानंद जी को आया हार्ट अटैक

बुधवार सुबह वे प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर से नीचे आ रहे थे. उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उनके निधन की खबर से शंकराचार्य शिष्य मंडली में शोक की लहर है. शंकराचार्य के काफी करीबी रहे ब्रह्मचारी जी पिछले 49 वर्षों से आश्रम के प्रभारी थे. वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कमकासुर गांव के रहने वाले थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola