ePaper

Chaibasa News : 100 मीटर दौड़ : अंडर-14 जगन्नाथ व सलोमी विजेता

Updated at : 11 Sep 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : 100 मीटर दौड़ : अंडर-14 जगन्नाथ व सलोमी विजेता

चक्रधरपुर : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुरचक्रधरपुर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, जिप सदस्य लक्ष्मी हांसदा, मीना जोंको, 20 सूत्री सदस्य प्रदीप कुमार महतो व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. श्री सिजूई ने कहा कि सहाय योजना के तहत राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है. बच्चे पढ़ाई के साथ खेल में भी लगन और तन्मयता रखें, भविष्य बनेगा. बुधवार को अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. शेष स्पर्धाओं का आयोजन बाद में होगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 13 सितंबर को भाग लेंगे. मौके पर शिव शंकर प्रधान, अजय महतो, बुधराम महतो, देवाशीष रक्षित, संतोष चक्रवर्ती, सुशीला बिरूवा, प्रियंका कुमारी, अनिल प्रजापति, अश्वनी कुमार दास, पंकज कुमार महतो आदि मौजूद थे.

विजेता प्रतिभागियों की सूची

100 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालक में जगन्नाथ बांदिया, विष्णु सुंडी, कायरा बोदरा, 100 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालिका में सलोमी जोंको, आशिकी कुमारी, शुरु सुरीन, 100 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालक में सुरसिंह सिजुई, मनीष हेंब्रम, सुनील केराई, 100 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालिका में सोनाली सामड, निकिता महतो, रोयबारी बोदरा, 100 मीटर दौड़ : अंडर-19 बालक में सानगी सुरीन, सुभाष कोड़ा, मुखिया हेंब्रम, 100 मीटर दौड़: अंडर-19 बालिका में अनिता बोदरा, पिंकी वानसिंह, 200 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालक में विवेक टोप्पो, लालसिंह लोआदा, विष्णु सुंडी, 200 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालिका में असरिता देवगम, मनिका सामड, 200 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालक में डोमा बोदरा, अर्जुन तांती, जॉन जोंको, 200 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालिका में सविता मुंडा, पुनामी बागे, संध्या सोय, 200 मीटर दौड़ : अंडर-19 बालक में बासु बोदरा, सीताराम हांसदा, कुलदीप महतो, 200 मीटर दौड़: अंडर-19 बालिका में अनिता बोदरा, सुखमती बोदरा, 400 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालक में अहेस महतो, विशाल गागराई, सादो गागराई, 400 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालिका में मनिका केराई, सानिया सामाड, गौरी तिर्की, 400 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालक में सानगी सुरीन, सूरज दोंगो, गोपी सुरीन, 400 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालिका में पूजा केराई, आशा जिंगी मेलगांडी, लक्ष्मी कुजूर, 400 मीटर दौड़ : अंडर-19 बालक में बासु बोदरा, संदीप लोहार, धीरत महतो, 600 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालक में मांगीलाल गिलुवा, घनश्याम बोदरा, राज बोदरा, 600 मीटर दौड़ : अंडर-14 बालिका में असरिता देवगम, नेहा गागराई, ईशा कच्छप, 800 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालक में राकेश जोंको, रोहित पूर्ति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. इसी तरह 3000 मीटर दौड़ : अंडर-17 बालक में सचिन बानरा, अंडर-19 में दिनेश जामुदा को प्रथम तीन स्थान के लिए चुना गया. इसके साथ ही रीले रेस, ऊंची कूद, शॉट पूट, लंबी कूद, भाला फेंक समेत अन्य स्पर्धाओं के विजेता चुने गये. सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola