ग्रामीणों ने श्रमदान से बनायी तीन किमी सड़क
Updated at : 25 Jan 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

2015 में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीसी को सौपा था ज्ञापन, बावजूद नहीं बनायी गयी सड़क जगन्नाथपुर : बुरुबोड़ता गांव से पुटिदा स्कूल तक तीन किलोमीटर सड़क चलने लायक बनाने के लिए मंगलवार को अादिवासी क्लब के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने श्रमदान किया. सड़क पर मुरुम डालकर गड्ढों को भरा गया. वहीं […]
विज्ञापन
2015 में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीसी को सौपा था ज्ञापन, बावजूद नहीं बनायी गयी सड़क
जगन्नाथपुर : बुरुबोड़ता गांव से पुटिदा स्कूल तक तीन किलोमीटर सड़क चलने लायक बनाने के लिए मंगलवार को अादिवासी क्लब के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने श्रमदान किया. सड़क पर मुरुम डालकर गड्ढों को भरा गया. वहीं सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई की. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बुरुबोड़ता गांव की कच्ची सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थी. इसे लेकर ग्रामीणों ने 2015 में प्रदर्शन करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा था. इसके बावजूद सड़क नहीं बनायी गयी. परेशान होकर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क चलने लगाया. मौके पर आदिवासी विकास क्लब बरुबोड़ता के अर्जुन पुर्ति, मुरलीधर पुर्ति, सुपाय लोहार, प्रकास गोप, बगुन पुरती, टुपाय पुरती, हरेकृष्णा पुरती, सतोष कुमार पुरती, उदित नारायण, पुरती आदि उपास्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




