सदर के प्रमुख बने नारायण उपप्रमुख बने गुलशन

चाईबासा : सदर प्रखंड सभागार में रविवार को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. प्रमुख पद पर डिलियामार्चा पंचायत समिति सदस्य नरायण बानरा ने कुल 11 मत हासिल कर कब्जा जमाया. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जयकिशन बिरूली को 8 वोट मिले. कुल 20 पंचायत समिति सदस्य ने चुनाव में हिस्सा लिया, लेकिन एक सदस्य […]
चाईबासा : सदर प्रखंड सभागार में रविवार को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. प्रमुख पद पर डिलियामार्चा पंचायत समिति सदस्य नरायण बानरा ने कुल 11 मत हासिल कर कब्जा जमाया. वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जयकिशन बिरूली को 8 वोट मिले. कुल 20 पंचायत समिति सदस्य ने चुनाव में हिस्सा लिया,
लेकिन एक सदस्य ने किसी भी उम्मीदवर को अपना वोट नहीं दिया. इसके बाद उस वोट को रद किया गया. सदर एसडीओ राकेश कुमार दुबे की निगरानी में मतदान, नामांकन, नामांकन वापसी व मतगणना का कार्य सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चला. वहीं दो बजे से चार बजे तक उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें गुलशन सुंडी व मदन बारी को 9 -9 वोट हासिल हुए, जबकि दो वोट रद्द हुए. अंत में टॉस से की गयी. इसमें गुलशन सुंडी ने जीत हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




