बच्चों को दी उत्तरकाशी तीर्थ स्थल की जानकारी

Published at :18 Jan 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को दी उत्तरकाशी तीर्थ स्थल की जानकारी

चाईबासा : इन्द्रधनुष कार्यक्रम में बताया गया कि ‘‘उत्तरकाशी एक प्रधान तीर्थ स्थल है. यहां अनेकों प्राचीन मंदिर हैं. इनमें विश्वनाथजी का मंदिर तथा देवासुर संग्राम के समय छूटी हुई शक्ति (मंदिर के सामने का त्रिशूल) दर्शनीय हैं. एकादशरुद्र मंदिर भी बहुत सुंदर है. विश्वनाथजी के मंदिर के पास ही गोपेश्वर, परशुराम, दत्तात्रेय, भैरव, अन्नपूर्णा, […]

विज्ञापन

चाईबासा : इन्द्रधनुष कार्यक्रम में बताया गया कि ‘‘उत्तरकाशी एक प्रधान तीर्थ स्थल है. यहां अनेकों प्राचीन मंदिर हैं. इनमें विश्वनाथजी का मंदिर तथा देवासुर संग्राम के समय छूटी हुई शक्ति (मंदिर के सामने का त्रिशूल) दर्शनीय हैं. एकादशरुद्र मंदिर भी बहुत सुंदर है. विश्वनाथजी के मंदिर के पास ही गोपेश्वर, परशुराम, दत्तात्रेय, भैरव, अन्नपूर्णा, रुद्रेश्वर और लक्षेश्वर के मंदिर हैं. विश्वनाथ मंदिर के दक्षिण में शिव-दुर्गा मंदिर हैं. इसके पूर्व जड़भरत का मंदिर है.

उत्तरकाशी भागीरथी, वरुणा और असि नदियों के मध्य में है. इसके पूर्व में वारणावत पर्वत पर विमलेश्वर महादेव का मंदिर है. कार्यक्रम प्रमुख स्वाति पोद्दार रही. मौके पर गौरव निषाद, शौर्य निषाद, सुमित पाल, आसना कुमारी, नेहा कुमारी, अंशिका कुमारी, प्रीति कुमारी, स्नेहा कुमारी, खुशबू सोनकर, मुस्कान ठाकुर, शोभा कुमारी दास, अंकित समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola