रोवावली व कुरजुली के ग्रामीणों का नहीं है कार्ड

Published at :18 Jan 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
रोवावली व कुरजुली के ग्रामीणों का नहीं है कार्ड

चक्रधरपुर : युवा जनता दल के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद माझी ने रविवार को रोवावली, कुरजुली गांव का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री माझी समेत दर्जनों कार्यकर्ता ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनी. रोवावली व कुरजुली के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में करीब पांच सौ की आबादी है, […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : युवा जनता दल के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद माझी ने रविवार को रोवावली, कुरजुली गांव का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री माझी समेत दर्जनों कार्यकर्ता ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनी. रोवावली व कुरजुली के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में करीब पांच सौ की आबादी है, सभी लोग राशन कार्ड से वंचित है. राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें आनाज नहीं मिल रहा है और भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

पानी के अभाव में खेतों में अनाज का उपज नहीं हुआ है. इस दौरान श्री माझी ने कहा कि राशन कार्ड नहीं मिलने और अनाज से वंचित होने की समस्याओं से पार्टी को ग्रामीणों ने अवगत कराया था. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांवों का दौरा किया गया. राशन कार्ड के हकदारों को ही कार्ड नहीं मिला है. जोकि न्याय संगत नहीं है. इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया जायेगा. साथ ही राशन कार्ड दिलाने का मांग किया जायेगा.

जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार सोय ने कहा कि ग्रामीणों को राशन कार्ड से वंचित करना अधिकारियों की सोंची समझी साजिश है. पार्टी गरीबों को राशन कार्ड दिलाने की दिशा में कार्य करेगी. साथ ही समस्या को मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. इस अवसर पर जदयू के राम कैवर्त, सुशील कुमार सोय, जगदीश मुंडा, मनमोहन सिंह खंडाइत, मानकी पुरती, कृष्णा सामड व मंगता सुंडी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola