डेनियल को पांच साल की सजा

Published at :17 Jan 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
डेनियल को पांच साल की सजा

चाईबासा : शहर की गैस एजेंसी के कर्मचारी ए सरकार से 2.30 लाख रुपये लूटने के मामले में अपराधकर्मी डेनियल पाल को सीजेएम रमाकांत मिश्रा की अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनायी है. सजा में पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा […]

विज्ञापन

चाईबासा : शहर की गैस एजेंसी के कर्मचारी ए सरकार से 2.30 लाख रुपये लूटने के मामले में अपराधकर्मी डेनियल पाल को सीजेएम रमाकांत मिश्रा की अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनायी है. सजा में पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर एक माह की अतिरिक्त सजा होगी. सदर थाना में 14.2.3013 को दर्ज शिकायत में गैस एजेंसी के कर्मचारी ए सरकार ने बताया था कि वह पैसा जमा करने यूनियन बैंक आ रहा था.

अमला टोला स्थित पुराने ग्रामीण बैंक शाखा के पास उसे बाइक सवार तीन लोगों ने पिस्तौल दिखाकर 2.30 लाख रुपये लूट लिये. पुलिस ने डेनियल पाल व शंकर रब्बानी को गिरफ्तार किया था. अदालत ने डेनियल को दोषी करार देते हुए सजा सुनायी जबकि शंकर को रिहा कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola