सूरा सो पहचािनए जो लड़ै दिन के हेत

Published at :17 Jan 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
सूरा सो पहचािनए जो लड़ै दिन के हेत

चक्रधरपुर : श्रीश्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का 349 वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारा व गुरू ग्रंथ साहेब की पालकी को विद्युत व फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. गुरुद्वारा में सुबह से अखंड पाठ, कीर्तन व संगीत का आयोजन किया गया. अमृतसर से आये भाई […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : श्रीश्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का 349 वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारा व गुरू ग्रंथ साहेब की पालकी को विद्युत व फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. गुरुद्वारा में सुबह से अखंड पाठ, कीर्तन व संगीत का आयोजन किया गया. अमृतसर से आये भाई मंजीत सिंह, शमशेर सिंह व शुलखन सिंह द्वारा धार्मिक संगीत प्रस्तुत किया गया. जबकि ज्ञानी नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह(पिंटु) व पिंकी कौर द्वारा कीर्तन व अखंड पाठ किया गया.

इस दौरान ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने श्री श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डाला. अखंड पाठ की सेवा रविंद्र सिंह मक्कड, लंगर की सेवा समस्त संगत की ओर से किया गया. लंगर में काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर सरदार महेंद्र सिंह, राजीव छाबड़ा, संजय छाबड़ा, रिकी छाबड़ा, राजेंद्र सालुजा, जसपाल सालुजा, राजेंद्र सालुजा, रमेश छाबड़ा, मंजीत सिंह, मोहन सिंह, शीला नारी, मंजीत कौर, राज रानी सालुजा, कमलेश छाबड़ा, रसपाल सिंह, यशपाल सिंह, गुलशन चुग, प्रीतपाल कोर, अमन अजवानी समेत काफी संख्या में सिख समुदाय व अन्य समुदाय के लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola