ईश्वर के करीब ले जाता है शुद्ध जीवन

Published at :16 Jan 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
ईश्वर के करीब ले जाता है शुद्ध जीवन

चाईबासा : संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में सिस्टर नीलिमा केरकेट्टा के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबिली वर्ष शुक्रवार को मनाया गया. इस समारोह में चाईबासा, जमशेदपुर और विभिन्न क्षेत्र के फादर पहुंचे थे. मुख्य अतिथि बिशप स्वामी रेवेरेंथ फेलिक्स टोप्पो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. फेलिक्स टोप्पो ने सिस्टर नीलिमा […]

विज्ञापन
चाईबासा : संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में सिस्टर नीलिमा केरकेट्टा के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबिली वर्ष शुक्रवार को मनाया गया. इस समारोह में चाईबासा, जमशेदपुर और विभिन्न क्षेत्र के फादर पहुंचे थे. मुख्य अतिथि बिशप स्वामी रेवेरेंथ फेलिक्स टोप्पो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. फेलिक्स टोप्पो ने सिस्टर नीलिमा के 25 साल के कार्यकाल को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया.
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिस्टर नीलिमा ने जिस सच्चाई से अपने जीवन के 25 साल दिये, वो अनुकरणीय है. कहा कि शुद्धता से व्यतित किया गया जीवन हर इनसान को ईश्वर के करीब ले जाता है.
समारोह में सिस्टर ने शपथ ग्रहण किया और ईसाई परंपरा के अनुसार नमक, पौधा, मोमबत्ती, फूल आदि दान कर प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम के बाद स्कूली छात्रों द्वारा नृत्य गान भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में कोल्हान पोड़ाहाट डीन फादर हेलेन बोदरा, जमशेदपुर से आये फादर फेलिक्स टोप्पो, फादर एडमिन कोहीयो, फादर सहाय, फादर पुत्मय राज, फादर जोनस खलको, फादर ऑस्कर होरो तथा अन्य लोग उपस्थित थे. यह कार्यक्रम सिस्टर नीलिमा द्वारा सिस्टर के रूप में 25 साल तक व्यतीत किये जाने के कारण आयोजित कियागया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola