युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना कर रहा अश्लील बात

Published at :16 Jan 2016 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बना कर रहा अश्लील बात

चाईबासा : नीमडीह की एक युवती का सोशल मीडिया फेसबुक पर फरजी एकाउंट बनाकर उसके नाम से अश्लील बातें की जा रही है. इसकी शिकायत युवती ने शुक्रवार को सदर थाना में की है. शिकायत में बताया गया है कि उसके नाम व फोटो के साथ कोई फरजी आइडी बनाकर फेसबुक पेज का संचालन कर […]

विज्ञापन

चाईबासा : नीमडीह की एक युवती का सोशल मीडिया फेसबुक पर फरजी एकाउंट बनाकर उसके नाम से अश्लील बातें की जा रही है. इसकी शिकायत युवती ने शुक्रवार को सदर थाना में की है. शिकायत में बताया गया है कि उसके नाम व फोटो के साथ कोई फरजी आइडी बनाकर फेसबुक पेज का संचालन कर रहा. इस आइडी से दूसरों से अश्लील बातें की जा रही है.

जैंतगढ़ में भी प्रताड़ित की गयी युवती

इससे पूर्व जैंतगढ़ की युवती का फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने की शिकायत जगन्नाथपुर थाना में दर्ज करायी गयी थी. हालांकि पुिलस ने सामाजिक स्तर पर मामले का निबटारे किये जाने की बात कहकर कानूनी प्रक्रिया से पल्ला झाड़ लिया.

बिहार समस्तीपुर निवासी युवक पहचान होने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. युवक ने युवती से दोस्ती का फायदा उठाकर उसकी कई आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर उसे काफी बदनाम किया. युवक की बहन का ससुराल जैंतगढ़ में है, जिससे युवती से उसकी पहचान हुई थी. मामले में पुिलस ने चुप्पी साध रखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola