पिंगुवा होंगे झामुमो उम्मीदवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कुमारडुंगी के जिप सदस्य शशिभूषण पिंगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवार होंगे. पार्टी की स्थानीय इकाई ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. झामुमो जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने भी इसकी पुष्टि की है. जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी कब्जे में करने के लिए 28 में […]
विज्ञापन
चाईबासा : कुमारडुंगी के जिप सदस्य शशिभूषण पिंगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवार होंगे. पार्टी की स्थानीय इकाई ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. झामुमो जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने भी इसकी पुष्टि की है. जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी कब्जे में करने के लिए 28 में से 15 जिप सदस्यों के वोट की जरूरत पड़ेगी. झामुमो के जिला पदाधिकारियों का दावा है कि उनके पास 16 जिप सदस्यों का समर्थन है. जिसके कारण उनके उम्मीदवार की जीत तय है.
शशिभूषण के नाम पर सहमति नहीं
झामुमो में शशिभूषण का नाम अध्यक्ष के लिए सामने किये जाने से पार्टी में आंदरुनी गुटबाजी शुरू हो गयी है. पार्टी के एक विधायक टोंटो के जिप सदस्य रॉबिन हांसदा को जिप अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है. जिसके कारण झामुमो की दोनों ही बैठकों के अलावा काफी समय उक्त विधायक पार्टी के जिला कार्यक्रमों से खुद को अलग किये हुए है. शशिभूषण का नाम जिला स्तर पर तय करने के पीछे पार्टी के एक केंद्रीय पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




