मैट्रिक में 16906 व इंटर में 10533 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : इस साल होने वाले मैट्रिक की परीक्षा में 16906 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 10533 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक के लिए 37 तथा इंटरमीडिएट के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. परीक्षा के संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया. इसमें, डीसी ने कदाचार मुक्त परीक्षा […]
विज्ञापन
चाईबासा : इस साल होने वाले मैट्रिक की परीक्षा में 16906 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 10533 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक के लिए 37 तथा इंटरमीडिएट के लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे.
परीक्षा के संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया. इसमें, डीसी ने कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का आदेश दिया. उड़नदस्ता का गठन कर सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी का निर्देश डीसी ने दिया. मौके पर डीइओ रजनीकांत वर्मा तथा परीक्षा संचालन समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




