ऑल इंडिया इंटर विवि अार्चरी में 19 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Published at :12 Jan 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर विवि अार्चरी में 19 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

चाईबासा : पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में आगामी 22 से 26 फरवरी को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर विवि अर्चरी में कोल्हान विवि के 19 प्रतिभागी भाग लेंगे. कोल्हान विवि की ओर से इसकी सूची तैयार कर लिया गया है. टीम में महिला व पुरूष की अलग-अलग टीम बनायी गयी है जो 19 फरवरी को […]

विज्ञापन

चाईबासा : पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में आगामी 22 से 26 फरवरी को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर विवि अर्चरी में कोल्हान विवि के 19 प्रतिभागी भाग लेंगे. कोल्हान विवि की ओर से इसकी सूची तैयार कर लिया गया है. टीम में महिला व पुरूष की अलग-अलग टीम बनायी गयी है जो 19 फरवरी को रवाना होगी.

पांच राउंड के लिये प्रतिभागियों का चयन किया गया है. जिसमें इंडियन राउंड (महिला व पुरूष), रिकर्व राउंड (महिला व पुरूष), कम्पाउंड राउंड (महिला व पुरूष), टीम इन थ्री इंवेट व टीम इंवेट इन कम्पाउंड रिकर्व एंड इंडियन राउंड (महिला व पुरूष) शामिल है. सभी टीम सदस्यों का अवागमन खर्च विवि प्रबंधन की ओर से दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola