12 नेताओं ने की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी से पूर्व कराया जाना है. अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 19 जनवरी को जिला अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कराया जायेगा. लेकिन जिला में अध्यक्ष का पद पाने […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी से पूर्व कराया जाना है. अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 19 जनवरी को जिला अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कराया जायेगा.
लेकिन जिला में अध्यक्ष का पद पाने वालों की संख्या को लेकर आज सहमति से अध्यक्ष चुने जाने के प्रयासों को लेकर नेतृत्व के सामने संकट की स्थिति बन सकती है. जिला अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से अधिक दावेदार अब तक सामने आ चुके है. जिला अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी के 23 मंडल अध्यक्ष, 23 प्रखंड प्रतिनिधि व कोर कमेटी के लगभग 10 सदस्यों से रायशुमारी से की जानी है. इससे पूर्व जिला वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय पांडे दो बाद यह जिम्मेदारी निभा चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




