सीकेपी की 9 व बंदगांव की 3 सड़कें बनेंगी : विधायक

चक्रधरपुर : विधायक शशि भूषण सामाड ने कहा है कि चक्रधरपुर के 9 तथा बंदगांव प्रखंड के तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. यह सभी सड़कें बन जाने के बाद गांवों का संपर्क मुख्य सड़क एनएच-75 से हो जायेगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के बाद प्रमुखता के आधार पर 12 सड़कों का चयन […]
चक्रधरपुर : विधायक शशि भूषण सामाड ने कहा है कि चक्रधरपुर के 9 तथा बंदगांव प्रखंड के तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. यह सभी सड़कें बन जाने के बाद गांवों का संपर्क मुख्य सड़क एनएच-75 से हो जायेगा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के बाद प्रमुखता के आधार पर 12 सड़कों का चयन किया गया है.
जिसके लिए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया है. बंदगांव प्रखंड से आरईओ मुख्य सड़क से जोनवा तक, मड़कंमबेड़ा से ईचापी तक, सिसिबा से मासुरीबाई तक, चक्रधरपुर प्रखंड में भलियाडीह से ईटोर तक, थाना पुलिया से सिकिदीकी तक, कुपुई से कोमाय तक, पेटेढ़ीपा से अरुवां तक, सिंगलडीपी से बोंडी तक, कोमाय से कुलीतोड़ांग तक, कृष्णापुर से ईटीहासा तक, पोटका नीचे टोला से पंप रोड तक, लौजोड़ा से टोकलो रोड तक सड़क निर्माण का मांग रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




