ePaper

5 जून को 7 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, सात शॉर्ट टर्मिनेट

Updated at : 02 Jun 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
5 जून को 7 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, सात शॉर्ट टर्मिनेट

चक्रधरपुर से राउरकेला के बीच जगह -जगह ट्रैक पर काम किया जायेगा

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल में विकास कार्यों को लेकर 5 जून को 7 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 7 एक्सप्रेस ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी. दपू रेलवे ने यह जानकारी दी है. इस दौरान हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर से राउरकेला के बीच जगह -जगह ट्रैक पर काम किया जाना है. इसे लेकर इस रूट में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.

5 जून को रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 08167/08168 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, 18107/18108 राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू, 18117/18118 राउरकेला-गुनुपुर-राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस

पांच जून को हावड़ा से 7 घंटे विलंब से खुलेगी दुरंतो एक्सप्रेस

5 जून को 12262 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 05.45 बजे की बजाय 12.45 बजे हावड़ा से खुलेगी.

शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनें

12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस गंतव्य से पहले चक्रधरपुर में समाप्त करेगी. यह रैक 22862 पैसेंजर स्पेशल बनकर चक्रधरपुर से हावड़ा तक चलेगी.

22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस झारसुगुड़ा तक चलेगी. वही रैक 12871 पैसेंजर स्पेशल बनकर झारसुगुड़ा से टिटलागढ़ तक चलेगी.

13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस 4 जून को शुरु होने वाली यात्रा राउरकेला में समाप्त करेगी. 5 जून को राउरकेला से राजेंद्रनगर तक 13287 एक्सप्रेस बनकर चलेगी. यह 13288/13287 एक्सप्रेस ट्रेन राउरकेला-दुर्ग-राउरकेला के बीच रद्द रहेगी.

18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 4 जून को संबलपुर तक चलेगी. 5 जून को संबलपुर से पुरी तक 18451 एक्सप्रेस बनकर चलेगी. यह 18452/18451 एक्सप्रेस ट्रेन संबलपुर-हटिया-संबलपुर के बीच रद्द रहेगी.

20835/20836 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस झारसुगुड़ा तक चलेगी और यहीं से खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola