स्वास्थ्य के लिए संगीत महत्वपूर्ण

Published at :11 Jan 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य के लिए संगीत महत्वपूर्ण

चाईबासा : कोल्हान के आयुक्त अरुण ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिये संगीत महत्वपूर्ण है. संगीत प्रेमियों की उम्र बढ़ती है. संगीत से तन मन प्रफुल्लित रहता है. शनिवार की देर शाम पिल्लई हॉल में आयोजित शनिपर्व कार्यक्रम को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में संत विवेका स्कूल, नवोदय विद्यालय […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान के आयुक्त अरुण ने कहा कि स्वास्थ्य रहने के लिये संगीत महत्वपूर्ण है. संगीत प्रेमियों की उम्र बढ़ती है. संगीत से तन मन प्रफुल्लित रहता है. शनिवार की देर शाम पिल्लई हॉल में आयोजित शनिपर्व कार्यक्रम को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

कार्यक्रम में संत विवेका स्कूल, नवोदय विद्यालय झींकपानी व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किये. इसके अलावा गणेश राम व साथियों की ओर से सुगम संगीत, पूर्वी सिंहभूम के बिंदु-चांदान लाकचारा आखड़ा की रामचंद्र टुडू व ग्रुप द्वारा लोक नृत्य, सरायकेला खरसावां के आदिवासी प्रगतिशील क्लब रिचीतुका के सुरेश मुर्मू ग्रुप द्वारा व कुश कुमार कारवां ग्रुप द्वारा लोक नृत्य पेश किया गया,
जबकि पश्चिम सिंहभूम की कोल्हान छऊ नृत्य कला केंद्र गितिलादेर के रामकृष्णा कुम्हार ग्रुप द्वारा छुऊ नृत्य पेश किया गया. मौके पर एसडीओ राकेश कुमार दूबे, जेजेबी तिर्की, डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, राजेंद्र जोंको, रमेश दास, पूजा चौरसिया, शीतल बागे आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola