म्यूजिकल चेयर में जांबी उग्रसांडी विजेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : आदिवासी मित्र मंडल पोटका मैदान में रविवार को उपरुम जुमूर हो समाज का मिलन सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज की ओर से विभिन्न खेल स्पर्धा आयोजित की गयी. साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मेढ़क दौड़ में रजनिश पूर्ति, अरुण सावैया, हंडी फोड़ में नामसी मारला, […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : आदिवासी मित्र मंडल पोटका मैदान में रविवार को उपरुम जुमूर हो समाज का मिलन सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज की ओर से विभिन्न खेल स्पर्धा आयोजित की गयी.
साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मेढ़क दौड़ में रजनिश पूर्ति, अरुण सावैया, हंडी फोड़ में नामसी मारला, म्यूजिकल चेयर में जांबी उग्रसांडी, जोसिला सामड, बॉल पासिंग में पायल कुमारी तीयू, आलका सामड, नृत्य प्रतियोगिता में प्रेम सिंह डांगिल, जयमती बारी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया.
समारोह में कमेटी के सलाहकार सुगना सामद ने सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर अध्यक्ष एनएस तीयू, सचिव बुधन सिंह बारला, कोषाध्यक्ष सुभाष कुंकल व संयोजक विजय सुबरुई आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




