38 प्रभावितों में बंटा ~ 6.40 लाख

Published at :11 Jan 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
38 प्रभावितों में बंटा ~ 6.40 लाख

चक्रधरपुर : धार्मिक उन्माद के बाद चक्रधरपुर में आगजनी के शिकार हुए 30 दुकानदारों, पत्थरबाजी में प्रभावित हुए 7 परिवारों और वाहन का कांच टूटने का दर्द झेलने वाले एक वाहन मालिक समेत कुल 38 प्रभावितों के बीच रविवार को राहत राशि का वितरण किया गया. प्रभावित लोगों को सहयोग प्रदान करने के लिए चक्रधरपुर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : धार्मिक उन्माद के बाद चक्रधरपुर में आगजनी के शिकार हुए 30 दुकानदारों, पत्थरबाजी में प्रभावित हुए 7 परिवारों और वाहन का कांच टूटने का दर्द झेलने वाले एक वाहन मालिक समेत कुल 38 प्रभावितों के बीच रविवार को राहत राशि का वितरण किया गया. प्रभावित लोगों को सहयोग प्रदान करने के लिए चक्रधरपुर की आम जनता ने मात्र चार दिनों में कुल 6 लाख 40 हजार 400 रूपये संग्रह किया था. संग्रह किये गये सभी राशि को 38 प्रभावित लोगों के बीच बांट दिया गया.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल, चक्रधरपुर नगर पर्षद के अध्यक्ष कृष्ण देव साह, व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद साहु, कोष संग्रह के संयोजक नारायण अग्रवाल आदि की मौजूदगी में राशि का वितरण किया गया.

इस अवसर पर भगेरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष बिनोद भगेरिया, मुसलिम सेंट्रल अंजुमन के अध्यक्ष हाजी अरशद अहमद खान, सचिव तजम्मुल हुसैन जानी, सलाहकार महफुजुर्रहमान, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रन एन्थोनी फरनांडो, शांति समिति के सदस्य अनवर खान, निसार अहमद, अपूर्व पोद्दार, शकील अंसारी, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान, प्रो एके त्रिपाठी, अतीउर्रहमान, जुगनू रहमान, अरुण कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद मो अशरफ, मकसूद आलम, जावेद आलम, शकील अहमद, शाहिद अहमद, हाजी मो हाशिम, बादशाह समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे.

सूची से बाहर के भी तीन प्रभावितों को मिली राशि: सरकार द्वारा गठित जांच समिति द्वारा 27 प्रभावित दुकानदारों को चिंहित किया गया था. लेकिन सहयोग राशि वितरण स्थल पर तीन अन्य प्रभावित दुकानदार भी आ गये. पूर्व में सहयोग राशि नहीं जमा करने वाले दो सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर ही राशि प्रदान की. इनमें नगर पर्षद के अध्यक्ष कृष्ण देवसाह ने 12 हजार तथा मॉडर्न टेलर के मो निसार ने 1100 रूपये सहयोग दिया. जिसके बाद प्रभावित कल्लू रवानी, मो वकील व मो हुसैन को भी सहयोग राशि प्रदान किया गया.
शुक्रिया के पात्र हैं शहरवासी : साहु
व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार साहु ने कहा कि चक्रधरपुर के सजग जनता ने जिस तरह आगे बढ़ कर पुनर्वास में सहयोग प्रदान किया है, वह सराहनीय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola