रविवार बाजार में उमड़ी भीड़

Published at :11 Jan 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार बाजार में उमड़ी भीड़

चक्रधरपुर : मकर त्योहार को लेकर चक्रधरपुर बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. त्योहार में लोग पाकवान तैयार करने की सामग्री और नये वस्त्र एवं सजावट की दुकानों में खूब खरीददारी की. वहीं मिट्टी के हंडी व बांस की टोकरी खरीदने के लिये लोग कतारों में खड़े रहे. जबकि कपड़ा पट्टी, बाटा रोड व […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : मकर त्योहार को लेकर चक्रधरपुर बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. त्योहार में लोग पाकवान तैयार करने की सामग्री और नये वस्त्र एवं सजावट की दुकानों में खूब खरीददारी की. वहीं मिट्टी के हंडी व बांस की टोकरी खरीदने के लिये लोग कतारों में खड़े रहे. जबकि कपड़ा पट्टी, बाटा रोड व पोस्ट ऑफिस रोड के कपड़ा दुकानों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली. सड़क संकीर्ण होने के कारण लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें आयी.

मकर संक्राति में मनाया जाता है टुसू पर्व
मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में टुसू पर्व व टुसू प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. शहर के सटे पदमपुर, केरा, टिकरचांपी, भलिया कुदर, सिलफोड़ी, ओटार, कराइकेला आदि क्षेत्र में जमकर मां टुसू की पूजा व प्रतियोगिता होती है. प्रतियोगिता में जिसकी प्रतिमा आकर्षक होती है. उसे पुरस्कृत किया जाता. इसके अलावे विभिन्न गांव में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है. जिसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola