सन्नी बने भाजपा अध्यक्ष

Published at :09 Jan 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
सन्नी बने भाजपा अध्यक्ष

चाईबासा : आपसी रायशुमारी के बाद चाईबासा नगर के 43 बूथों के अध्यक्षों ने नगर अध्यक्ष के रुप में सन्नी पासवान के नाम पर मुहर लगा दी. शुक्रवार सुबह नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर निवर्तमान नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी की अध्यक्षता में बुलायी गयी बैठक में सभी 43 बूथों के प्रभारियोें से रायशुमारी […]

विज्ञापन
चाईबासा : आपसी रायशुमारी के बाद चाईबासा नगर के 43 बूथों के अध्यक्षों ने नगर अध्यक्ष के रुप में सन्नी पासवान के नाम पर मुहर लगा दी. शुक्रवार सुबह नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर निवर्तमान नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी की अध्यक्षता में बुलायी गयी बैठक में सभी 43 बूथों के प्रभारियोें से रायशुमारी की गयी. नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में सन्नी पासवान के अलावा, मनोज शर्मा, राजेश खंडेलवाल, ऋषेक विश्वकर्मा, संजय चिरानिया व देवाशीष डे मैदान में थे. सुबह 11 बजे से दोपहर तीन घंटे तक चली गहमा-गहमी के बाद अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी का निर्णय हुआ.
जिला कार्य समिति के सदस्य वशिष्ठ प्रधान ने बारी-बारी से अकेले में सभी बूथ अध्यक्षों से चुनाव मैदान में दावा पेश करने वाले उम्मीदवारों को लेकर राय ली गयी. जिसके बाद बूथ अध्यक्षों की राय के आधार पर सन्नी पासवान को अध्यक्ष घोषित कर दिया. मौके पर जिला अध्यक्ष संजय पांडे, महिला मोरचा अध्यक्ष गीता बालमुचू, अशोक सारंगी, बड़कुंवर गागराई, मो बारीक, रोहित पाल, राजू खान, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola