सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत

Published at :08 Jan 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत

चक्रधरपुर : चाईबासा की ओर से चक्रधरपुर आने के क्रम में एक रेलकर्मी की मौत सड़क हादसे में बोड़दा पुल से पहले हो गयी. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में रेलकर्मी संपत लाल चक्रधरपुर आ रहे थे. वह चक्रधरपुर रेलवे के पीडब्ल्यूडी में इंजीनियरिंग विभाग अंतर्गत सीनियर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे. बोदड़ा पुल से […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चाईबासा की ओर से चक्रधरपुर आने के क्रम में एक रेलकर्मी की मौत सड़क हादसे में बोड़दा पुल से पहले हो गयी. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में रेलकर्मी संपत लाल चक्रधरपुर आ रहे थे. वह चक्रधरपुर रेलवे के पीडब्ल्यूडी में इंजीनियरिंग विभाग अंतर्गत सीनियर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे.

बोदड़ा पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले उसे गिरे हुए हालत में पाया गया. चक्रधरपुर में दुर्घटना की सूचना के बाद आर श्रीकांत राव समेत कई अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसा के संदर्भ में किसी को कोई जानकारी नहीं है. दुर्घटना कैसे और किस वाहन से हुई यह कोई नहीं बता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola