बड़बिल व बांसपानी में बढ़ायी जाये यात्री सुविधा

Published at :08 Jan 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
बड़बिल व बांसपानी में बढ़ायी जाये यात्री सुविधा

चक्रधरपुर : बड़बिल और बांसपानी क्षेत्र में रेल यात्री सुविधा बढ़ाने और स्टेशनों को विकसित करने की मांगों को लेकर गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई, एम) के क्योंझर जिला संगठन कमेटी के जिला सदस्य इंद्रमनी बेहरा व कार्यकर्ता ने चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से मिला. साथ ही सात सूत्री मांग पत्र […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : बड़बिल और बांसपानी क्षेत्र में रेल यात्री सुविधा बढ़ाने और स्टेशनों को विकसित करने की मांगों को लेकर गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई, एम) के क्योंझर जिला संगठन कमेटी के जिला सदस्य इंद्रमनी बेहरा व कार्यकर्ता ने चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद से मिला. साथ ही सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. सीपीआई (एम) जिला कमेटी के सदस्य इंद्रमनी बेहरा ने कहा कि बड़बिल और जोड़ा खनन क्षेत्र झारखंड राज्य से सटा है.

देश के आजादी के बाद से यहां कारोबार जारी है. बांसपानी, जिरुली, बोलानी खदान, देवझर से सालाना करीब पांच-पांच सौ करोड़ रुपये राजस्व अर्जित हो रहा है. परंतु लंबे अर्सें से बड़बिल, जोड़ा और बांसपानी रेल सुविधा के मामले में उपेक्षा का शिकार हो रहा है. रेलवे स्टेशन अविकसित है, यात्रियों की सुविधा नाममात्र है और न ही यात्री गाडि़यां बढ़ायी गयी है. इससे यात्रियों की समस्या निरंतर बढ़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola