चक्रधरपुर में शांति पांच लोग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : दो गुटों के बीच हुए तनाव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार को चक्रधरपुर में शांित रही. स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उपायुक्त अबुबकर िसद्दीख पी ने बताया िक इस मामले में पांच लोगों को िगरफ्तार िकया गया है. डीसी […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : दो गुटों के बीच हुए तनाव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार को चक्रधरपुर में शांित रही. स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उपायुक्त अबुबकर िसद्दीख पी ने बताया िक इस मामले में पांच लोगों को िगरफ्तार िकया गया है. डीसी ने बताया िक अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गयी है, िगरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.
हालांिक बीच-बीच में अफवाहों के कारण लोगों में दहशत जरूर रही. पूरे शहर में पुिलस की टीम गश्त लगाती रही. शहर की दुकानें बंद रहीं. प्रशासन ने लोगों से िकसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
फ्लैग मार्च किया गया : सोमवार को आयुक्त, उपायुक्त, एसपी सरायकेला व अन्य अफसरों के नेतृत्व में चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान आगजनी स्थल से लेकर शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर अिधकारियों की टीम गयी और लोगों से शांित कायम करने में सहयोग करने की अपील की.
शांित की अपील : इस बीच अमनपसंद लोग शहर में शांित और सौहार्द कायम करने की कोिशश में लगे रहे. देर शाम चक्रधरपुर थाना में शांित समिति की बैठक हुई. सांसद लक्ष्मण िगलुवा ने भी अिधकािरयों से िमलकर हालात की जानकारी ली. िवधायक शशि भूषण सामाड ने आगजनी के पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




