योजनाएं अधूरी, पूरी राशि निकाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर. मुण्डुई पंचायत में निगरानी टीम ने योजनाओं में पकड़ी गड़बड़ी जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर के मुण्डुई पंचायत के कई गांवों में सोमवार को निगरानी टीम ने मनरेगा योजनाओं में जांच की. कई गांवों में बने कुआं का स्थल निरीक्षण किया. कई स्थानों पर जाकर सड़क निर्माण की जांच की. अधिकांश कुआं अधूरे मिले. जबकि इन […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर. मुण्डुई पंचायत में निगरानी टीम ने योजनाओं में पकड़ी गड़बड़ी
जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर के मुण्डुई पंचायत के कई गांवों में सोमवार को निगरानी टीम ने मनरेगा योजनाओं में जांच की. कई गांवों में बने कुआं का स्थल निरीक्षण किया. कई स्थानों पर जाकर सड़क निर्माण की जांच की. अधिकांश कुआं अधूरे मिले. जबकि इन कुआंे के निर्माण के मद में आवंटित राशि की पूरी निकासी पहले ही की जा चुकी है. कई सड़कों का कार्य भी अधूरा पाया गया है.
यही नहीं कई नहर भी अधूरे है. कई जगह राशि निकासी के बाद भी कुआं निर्माण नहीं कराये जाने की बात सामने आयी है. अधिकांश योजनाएं वित्तीय वर्ष 2011-12 व 2013-14 की है. भाजपा नेता मधुसुदन महतो ने बीते साल के 7 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने निगरानी जांच का आदेश दिया था.
निगरानी के अफसर सुनील कुमार चौधरी और तौहीद आरीफ ने बताया कि योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया है. जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद वरीय अफसर आगे की कार्रवाई तय करेंगे. मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष प्रमिला पात्रो व शिकायतकर्ता मधुसुदन महतो भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




