तनाव के बीच शहर में रात भर जागते रहे लोग

Published at :05 Jan 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
तनाव के बीच शहर में रात भर जागते रहे लोग

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर में 3 जनवरी की रात आठ बजे रेलवे फाटक के समीप से पवन चौक तक अचानक भगदड़ मच गयी. शहर का सारा दुकान व प्रतिष्ठा चंद मिनट में बंद गया. देखते देखते पूरा शहर अशांत हो गया. घटना का कारण कुछ भी हो, लेकिन हर इंसान के जुबान से यही बात […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर में 3 जनवरी की रात आठ बजे रेलवे फाटक के समीप से पवन चौक तक अचानक भगदड़ मच गयी. शहर का सारा दुकान व प्रतिष्ठा चंद मिनट में बंद गया. देखते देखते पूरा शहर अशांत हो गया. घटना का कारण कुछ भी हो, लेकिन हर इंसान के जुबान से यही बात निकला. चक्रधरपुर भाईचारगी व सौहार्द्र वातावरण के नाम से जाना जाता है. जो हुआ ठीक नहीं हुआ. रात भर शहर के प्रत्येक वार्ड के लोग संशय में रहे आखिर क्या हुआ जो इस तरह की नौबत आ गयी.
गुदड़ी बाजार में आगजनी की घटना घटी. पुलिस प्रशासन व आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये. अप्रिय घटना न घटे इसके लिये दंदासाई वार्ड संख्या पांच, वार्ड संख्या छह, बंगलाटाड़, राजबाड़ी रोड, रानी रसाल मंजरी रोड, गुदड़ी बाजार, भारत भवन में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया.
उपायुक्त अबू बकर सिद्दीक पी, डीडीसी अनिल कुमार राय, एसपी इंद्रजीत महथा, एसडीओ नंद किशोर गुप्ता, डीएसपी एसके जयसवाल, बीडीओ समीर रेनियर खलको, सीओ नीतू कुमार शहर में गस्त लगाते रहे. शहरी की बिगड़ी स्थिति से निपटने के लिये हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे. दो गुट में हुई मारपीट की घटना रात भर सांप्रादायिक घटना का रूप ले लिया था. सुबह होने के बाद शहर का माहौल में नमी आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola