सैलानी छात्रों से मारपीट, जंगल में भटके

घाटशिला \जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के 24 परगना हुगली से पिकनिक मनाने जमशेदपुर के डिमना लेक आये तीन सैलानी छात्र-छात्राओं के साथ मंगलवार को अज्ञात युवकों ने मारपीट की. इसके बाद तीनों छात्र भयभीत होकर गेडुवा जंगल की ओर भाग गये. इस दौरान तीनों रास्ता भी भटक गये और घंटों जंगल में ही बदहवास भागत […]
घाटशिला \जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के 24 परगना हुगली से पिकनिक मनाने जमशेदपुर के डिमना लेक आये तीन सैलानी छात्र-छात्राओं के साथ मंगलवार को अज्ञात युवकों ने मारपीट की. इसके बाद तीनों छात्र भयभीत होकर गेडुवा जंगल की ओर भाग गये. इस दौरान तीनों रास्ता भी भटक गये और घंटों जंगल में ही बदहवास भागत रहे.
घटना की सूचना उनके साथ आये अन्य लोगों को मिली. इसके बाद साथ आये लोगों ने इसकी सूचना डिमना में गश्ती कर रहे पटमदा अौर बोड़ाम पुलिस को दी. काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने तीनों छात्रों को घाटशिला रेलवे स्टेशन पर फोन को ट्रैप कर बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




