जयप्रकाश को मानसिक आरोेग्यशाला भेजा गया

चाईबासा : गोलियों की तड़तड़ाहट से सोमवार की रात चाईबासा शहर को दहलाने वाले हवलदार जयप्रकाश को इलाज के लिए मंगलवार को रांची के कांके स्थित मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया गया. घटना की जानकारी पाकर गांव से आज चाईबासा पहुंचे जयप्रकाश के परिजन उसे रांची ले गये. सूत्रों की मुताबिक पंचायत चुनाव से पूर्व जयप्रकाश […]
चाईबासा : गोलियों की तड़तड़ाहट से सोमवार की रात चाईबासा शहर को दहलाने वाले हवलदार जयप्रकाश को इलाज के लिए मंगलवार को रांची के कांके स्थित मेंटल हॉस्पिटल भेज दिया गया. घटना की जानकारी पाकर गांव से आज चाईबासा पहुंचे जयप्रकाश के परिजन उसे रांची ले गये.
सूत्रों की मुताबिक पंचायत चुनाव से पूर्व जयप्रकाश को सोनुवा थाने में नियुक्ति थी. जिसके बाद वह चुनाव ड्यूटी में चला गया था. वहां से आने के बाद वह थाने में ड्यूटी पर था. लेकिन 27 दिसंबर को वह अपने सर्विस हथियार के साथ चाईबासा पुलिस लाइन चला आया था. सोमवार की रात वह पुलिस लाइन में अपने सर्विस हथियार से अंधाधुन हवाई फायरिंग करने लगा. जिसके कारण क्षेत्र में दहशत की स्थिति फैल गयी थी.
हालांकि बाद में पुलिस लाइन के जवानों ने उसे काबू में किया. थाना में उसके साथ काम कर चुके सहकर्मियों के मुताबिक वह तुनक मिजाज था. चुनाव ड्यूटी के बाद छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह नाराज चल रहा था. उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. पुलिस की पूछताछ में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसे परिवार वालों के साथ इलाज के लिए रांची भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




